भारत

बीजेपी नेता ने खत्म की जिंदगी, खुद को गोली मारी

jantaserishta.com
20 March 2025 4:26 PM IST
बीजेपी नेता ने खत्म की जिंदगी, खुद को गोली मारी
x
मचा हड़कंप.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के एक नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. बांदोपोरा के गुरेज से पूर्व निर्दलीय विधायक फकीर मोहम्मद खान ने गुरुवार को कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
फकीर मोहम्मद खान कश्मीर में भाजपा के एकमात्र उम्मीदवार थे, जो हाल ही में हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में सबसे कम मतों के अंतर से चुनाव हारे थे. फकीर मोहम्मद खान ने श्रीनगर के तुलसी बाग स्थित अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मार ली.अधिक जानकारी सामने आ रही है.
भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व विधायक की मौत आत्महत्या के कारण हुई है. खान ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है. 1996 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुने गए खान 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे.
फकीर मोहम्मद खान पिछले साल पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे. उनका मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के नजीर अहमद खान से था. चुनाव में नजीर को कुल 8378 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी फकीर के खाते में 7246 वोट आए. इस तरह उन्हें महज 1132 मतों से हार का सामना करना पड़ा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story