भारत

कार और ट्रक की टक्कर, भाजपा नेता की मौत

jantaserishta.com
13 March 2024 3:24 PM IST
कार और ट्रक की टक्कर, भाजपा नेता की मौत
x
पत्नी समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हरिद्वार: उत्तराखंड में बहादराबाद से धनोरी जाते समय सामने से आ रहे एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया । पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है।
आपको बता दें कि सामने से आ रही कार और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मौके पर ही संजय कुमार (45) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि सुमन देवी और उनके बच्चे अभिजीत (12 वर्षीय) और बेटी तनुश्री (15 वर्षीय) का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story