भारत

बीजेपी नेता ने गोली मारकर एसएसपी को किया फोन, लाश उठा लो

Nilmani Pal
23 March 2025 6:52 AM IST
बीजेपी नेता ने गोली मारकर एसएसपी को किया फोन, लाश उठा लो
x
पढ़े पूरी खबर

सहारनपुर। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने पत्‍नी के चरित्र पर शक में शनिवार को खून की होली खेली। उसने पहले अपनी पत्‍नी को गोली मारी। फिर तीन मासूम बच्‍चों के कनपटी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना में तीनों बच्‍चों की मौत हो गई है जबकि पत्‍नी की हालत गंभीर है। इतनी बड़ी वारदात के बाद योगेश रोहिला ने सबसे पहले इंस्पेक्टर, फिर सीओ उसके बाद एसएसपी को कॉल कर यह जानकारी दी। योगेश ने एसएसपी से कहा- 'कप्तान साहब... मैंने अपनी पत्नी व बच्चों को जान से मार दिया है, आकर उठा लो।'

योगेश रोहिला के फोन पर वारदात के बारे में सुनते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गये। आनन फानन में पुलिस फोर्स के साथ अफसर गांव पहुंचे और आनन-फानन में लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़े घायलों को सीएचसी, वहां से जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेजा।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी के चेहरे पर कोई अफसोस नहीं था। पुलिस कस्टडी में वह यहीं कह रहा था कि पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते वारदात को अंजाम देकर पूरा परिवार ही खत्म कर दिया। उसने पूछताछ में यह भी बताया कि वह पिछले कई दिनों से यह प्लानिंग कर रहा था।

Next Story