भारत

भाजपा नेता को ब्लैकमेल, पत्रकार गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 March 2022 8:18 PM IST
भाजपा नेता को ब्लैकमेल, पत्रकार गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश भाजपा के एक मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी को ब्लैकमेल करने वाले एक आरोपी को भोपाल की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। वह काफी समय से भाजपा नेता को ब्लैकमेल कर रहा था जिसके कारण उन्हें पद भी गंवाना पड़ा था। गिरफ्तार युवक सिवनी का है और अपने आपको पत्रकार बताता है।

बताया जाता है कि भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने के लिए फोन कॉल करके एक करोड़ की राशि मांगी गई थी। ब्लैकमेलर ने नेताजी को धमकाया था कि उनके पास वीडियो और फोटो है जिसमें वे उनकी महिला मित्र के साथ हैं। इसको लेकर नेताजी से मोटी रकम की भी मांग की गई थी लेकिन सौदा नहीं पटा। पार्टी नेतृत्व तक बात पहुंची तो नेताजी को अपने पद को गंवाना पड़ा था और इसके बाद पुलिस के माध्यम से नेताजी को ब्लैकमेल करने वालों के लिए जाल बिछाया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक भोपाल की क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के धमकी भरे फोन कॉल करने पर घेराबंदी की। फोन कॉल्स के आधा पर आरोपी को सिवनी से गिरफ्तार किया गया। अभी क्राइम ब्रांच ने मामले में चुप्पी साध रखी है जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story