भारत

फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 March 2023 9:28 AM IST
फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार
x
जमीन गिरवी रखकर बैंक से कर्ज लिया था
अमेठी (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| पुलिस लाइन के निर्माण के लिए फर्जी दस्तावेजों की मदद से पुलिस को दो करोड़ रुपये में जमीन बेचने के आरोप में मंगलवार को एक स्थानीय भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने जमीन पर पहले ही 78 लाख रुपए का कर्ज ले रखा था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामरन जी. ने कहा कि भाजपा नेता ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश मिश्रा पर जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।
एसपी ने यह भी कहा कि आरोपी ने अपनी जमीन गिरवी रखकर बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लिया था। बाद में फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसने पुलिस लाइन बनाने के लिए पुलिस को जमीन बेच दी। जमीन अमेठी के गौरीगंज में सदर तहसील के अंतर्गत चौहानपुर गांव में स्थित है।
मिश्रा ने 27 जुलाई 2017 को 0.253 वर्ग मीटर जमीन का विक्रयनामा कराया था। जमीन बेचने से पहले उसने जमीन गिरवी रखकर बैंक से 78 लाख रुपए का कर्ज लिया था।
विक्रयनामा निष्पादित करने के बाद, भाजपा नेता को अमेठी पुलिस से 1.97 करोड़ रुपये का भुगतान प्राप्त हुआ।
रजिस्ट्री के दौरान प्रकाश ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि उस पर कोई कर्ज है है।
इस साल जनवरी में ऋण वसूली न्यायाधिकरण, इलाहाबाद (प्रयागराज) के वसूली अधिकारी ने वसूली नोटिस भेजा, तो मामला प्रकाश में आया।
पुलिस लाइन अमेठी में आरक्षी निरीक्षक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अमेठी के भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि मिश्रा पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और दोषी पाए जाने पर मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story