भारत

भाजपा नेत्री अर्पणा यादव ने दिखाए तेवर, बोली- यादव हूं, शेरनी हूं, सपाइयों से नहीं डरती.

jantaserishta.com
3 Feb 2022 8:21 PM IST
भाजपा नेत्री अर्पणा यादव ने दिखाए तेवर, बोली- यादव हूं, शेरनी हूं, सपाइयों से नहीं डरती.
x
पढ़े पूरी खबर

मोथरी की जनसभा खत्म होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश के समर्थन में की गई नारेबाजी से नाराज भाजपा नेत्री अर्पणा यादव ने खजूर गांव में तेवर दिखाया। उन्होंने कहा कि यादव हूं, शेरनी हूं.. सपाइयों से डरती नहीं हूं। जंगल का राजा शेर होता है। मगर शिकार शेरनी ही करती है।

अर्पणा की जनसभा में उमड़े लोग: खजूरगांव में ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया था। मोथरी की घटना से आहत अर्पणा यादव ने यादव बिरादरी के लोगों से आह्वाहन किया कि धर्मयुद्ध में भाजपा के राष्ट्रवाद के रथ पर सवार होकर पूरे जिले में कमल खिलाकर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जब राजपूतों की सेनाएं युद्ध के लिए निकलती थी तो यादव उनका नेतृत्व किया करते थे। अब समय आ गया है कि पूरी बिरादरी भाजपा का साथ देकर पीएम मोदी और सीएम योगी के हांथो को मजबूत करे। उन्होंने भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की सराहना की। अर्पणा ने कहा कि सपा के गुंडे भाजपा सरकार में अपनी जान की भीख मांग रहे है। उत्तर प्रदेश को समृद्धशाली प्रदेश बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसके पूर्व अपर्णा यादव ने मोथरी गांव में भी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उसके बाद उन्होंने भिटौली गांव में घर घर जनसम्पर्क कर पम्पलेट बांटते हुए भाजपा के लिए वोट मांगा। योजनाओं के लाभार्थियों का अभिनन्दन भी किया। अर्पणा ने गांव की महिलाओं से उनका हाल-चाल पूछा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story