भारत

भाजपा नेता पर थाना प्रभारी के सामने वर्दी उतरवा देने की धमकी देने का आरोप, ASI ने आपा खोया

jantaserishta.com
16 Sept 2024 1:47 PM IST
भाजपा नेता पर थाना प्रभारी के सामने वर्दी उतरवा देने की धमकी देने का आरोप, ASI ने आपा खोया
x
देखें वीडियो.
सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। कोतवाली थाने में थानेदार के केबिन में पार्षद पति एक एएसआई को धमका रहे थे। साथ ही वर्दी उतरवाने की धमकी दे रहे थे। इस पर एएसआई खुद ही सीना चौड़ा करते हुए तन गया और सबके सामने अपनी वर्दी उतार दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। वीडियो सात महीने पुराना है लेकिन वायरल अब हो रहा है। अब वीडियो लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है।
दरअसल, 7 माह पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के नाली निर्माण को लेकर ASI विनोद मिश्रा और स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के बाद नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। मामले का हल निकालने के लिए सभी लोग कोतवाली थाने पहुंचे। थाने में विवाद को सुलझाने की चर्चा हो रही थी। इसी दौरान भाजपा नेता और पार्षद पति अर्जुन गुप्ता ने ASI विनोद मिश्रा को धमकी देकर बोला कि तुम्हारी वर्दी उतरवा लूंगा, जिस वजह से एसआई ने अपना आपा खो दिया।
इसके बाद एएसआई ने सबके सामने उतार दी अपनी वर्दी। घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाने के ASI विनोद मिश्रा पर वर्दी फाड़ने के मामले में कार्रवाई कर चुके हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है।
फिलहाल इस पूरे मामले पर एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाने का सीसीटीवी फुटेज लीक करने व सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में राजनीति भी उफान पर है। एमपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया के X हैंडल पर लिखा है कि यह सत्ता की हनक है, भाजपा के पार्षद की धमक देखिए, एक वर्दीधारी को अपनी वर्दी फाड़ना पड़ गई !!
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story