भारत

बीजेपी नेता पर महिला नेता के साथ बलात्कार करने का आरोप, वीडियो भी किया रिकॉर्ड

jantaserishta.com
15 Jan 2025 12:32 PM IST
बीजेपी नेता पर महिला नेता के साथ बलात्कार करने का आरोप, वीडियो भी किया रिकॉर्ड
x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
सीधी: टिकट देने के नाम पर मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बीजेपी नेता ने एक महिला नेता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और पैसा ऐंठा. इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस में की. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अजीतपाल सिंह चौहान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने सिंह पर इल्जाम लगाया कि नेता ने उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बना कर ब्लैकमेल किया.
न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने अजीतपाल सिंह चौहान को तुरंत पार्टी से निकाल दिया. FIR में कहा गया है कि आरोपी अजीतपाल सिंह चौहान ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी और उसके ससुर को अश्लील वीडियो दिखाकर पैसे देने पर मजबूर किया.
अजीतपाल सिंह पर 13 जनवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (1) (बलात्कार), 308 (5) (किसी को मौत या गंभीर चोट का डर दिखाकर जबरन वसूली), 296 (अश्लील कृत्य) और 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और पूछताछ कर रही है.
इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं सीधी जिले के बीजेपी अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अजीतपाल सिंह चौहान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story