भारत
बीजेपी नेता पर रेप और हत्या का आरोप, पुलिस ने कसा शिकंजा
jantaserishta.com
6 Sept 2023 10:37 AM IST

x
किराए पर रहने वाले परिवार की बड़ी बेटी के साथ पहले दुष्कर्म किया, जब किशोरी के पिता ने दुष्कर्म करते देख लिया तो उसे अनजान जगह ले जाकर उसकी हत्या कर दी.
महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा पर दलित किशोरी के साथ रेप और विरोध करने पर उसके पिता की हत्या करने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ 302, 376,354, 452, 323, 504, 506, बाल संरक्षण अधिनियम, 3/4 3(2) (v) जैसी आईपीसी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है.
महाराजगंज जिले के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने हत्या व रेप का मुकदमा दर्ज किया है. भाजपा नेता पर आरोप लगे हैं कि उसने शहर में किराए पर रहने वाले संतकबीरनगर जिले के दलित परिवार की बड़ी बेटी के साथ पहले दुष्कर्म किया, जब किशोरी के पिता ने दुष्कर्म करते देख लिया तो उसे अनजान जगह ले जाकर उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन भाजपा नेता के रसूख की वजह से पीड़ित परिवार को अभी तक रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी गई है.
वहीं, इस पूरे मामले में भाजपा नेता ने सभी तरह के आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उसने यह भी कहा कि उसे षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है. साजिश करने वाले बेनकाब होंगे.
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई होने के बाद भाजपा जिला संयोजक संजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष के अलावा प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है. आगे से जैसा निर्देश मिलेगा, उसका अनुपालन कराया जाएगा पार्टी लेवल पर भी इसकी समीक्षा हो रही है.
पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया की कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म व उसके पिता की हत्या के आरोप में तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है. नियम के मुताबिक जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.
Tagsमहाराजगंजमहाराजगंज पुलिसउत्तर प्रदेशहत्याभाजपा नेतारेपMaharajganjMaharajganj policeUttar PradeshMurderBJP leaderRape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





