भारत

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लॉन्च किया झूठा कहीं का कैम्पेन, जारी की 27 मिनट की वीडियो फिल्म

jantaserishta.com
6 May 2023 1:19 PM IST
भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लॉन्च किया झूठा कहीं का कैम्पेन, जारी की 27 मिनट की वीडियो फिल्म
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपना 'झूठा कहीं का' कैम्पेन शनिवार से शुरू कर दिया है। भाजपा ने इस अभियान के लिए शनिवार को 27 मिनट की एक वीडियो फिल्म भी जारी की जिसमें केजरीवाल के बयानों और उनसे जुड़ी मीडिया खबरों के जरिए यह साबित करने का प्रयास किया गया है कि केजरीवाल के झूठों एवं यू टर्नों से दिल्ली की जनता स्तब्ध है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी बैजयंत पांडा और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने केजरीवाल के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान को शुरू करते हुए शनिवार को 14 वीडियो वैन को भी लॉन्च किया। ये सभी वीडियो वैन केजरीवाल पर भाजपा द्वारा बनाए गए 27 मिनट के इस वीडियो फिल्म को पूरी दिल्ली में दिखाएंगे।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो वैन दिल्ली में प्रतिदिन दस अलग-अलग जगहों पर शो करेंगे जिसमें दिल्ली की जनता को केजरीवाल पर बनाए गए इस वीडियो को दिखाया जाएगा।
भाजपा की योजना 4 सप्ताह के इस कैम्पेन के दौरान दिल्ली में इस वीडियो के लगभग 4200 शो आयोजित करने की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story