भारत

भाजपा ने 'कांग्रेस फाइल्स' लॉन्च की, शेयर किया VIDEO

jantaserishta.com
2 April 2023 4:51 PM IST
भाजपा ने कांग्रेस फाइल्स लॉन्च की, शेयर किया VIDEO
x

फोटो: बीजेपी ट्विटर वीडियो स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 'कांग्रेस फाइल्स' का पहला एपिसोड जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधा। वीडियो सीरीज में सबसे पुरानी पार्टी के 70 साल के शासन के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। तीन मिनट के इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिखाया गया है जिन्होंने यूपीए कार्यकाल का नेतृत्व किया।
वीडियो में भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने जनता की गाढ़ी कमाई के 48,20,69,00,00,000 रुपये लूटे हैं। बीजेपी ने कहा कि 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपये से सुरक्षा से लेकर देश के विकास तक कई काम हो सकते थे।
वीडियो में कहा गया है, इस राशि से 24 आईएनएस विक्रांत, 300 राफेल जेट और 1,000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे। लेकिन देश को कांग्रेस के भ्रष्टाचार की कीमत चुकानी पड़ी और वह प्रगति की दौड़ में पिछड़ गया।
वीडियो संदेश में आगे कहा गया कि यूपीए के 2004-2014 के कार्यकाल में कई घोटाले हुए। 1.86 लाख करोड़ रुपये का कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ रुपये का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, 10 लाख करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला, 70 हजार करोड़ रुपये का कॉमनवेल्थ घोटाला, इटली से हेलीकॉप्टर सौदे में 362 करोड़ रुपये की घूस, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को 12 करोड़ की घूस आदि।
वीडियो संदेश के अंत में भाजपा ने कहा, यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार की सिर्फ झांकी (ट्रेलर) है, फिल्म अभी खत्म नहीं हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story