भारत

भाजपा ने लोकसभा सांसदों को 13 फरवरी तक मौजूद रहने के लिए जारी किया व्हिप

jantaserishta.com
9 Feb 2023 11:39 AM IST
भाजपा ने लोकसभा सांसदों को 13 फरवरी तक मौजूद रहने के लिए जारी किया व्हिप
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने लोक सभा में अपने सभी सांसदों को सोमवार यानि 13 फरवरी तक सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। भाजपा द्वारा जारी किए गए इस तीन लाइन के व्हिप में पार्टी ने लोक सभा के अपने सभी सांसदों को बजट सत्र के पहले चरण के बचे हुए दिनों यानी 13 फरवरी तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। दरअसल, लोक सभा में अभी आम बजट 2023-2024 पर चर्चा चल रही है और इसलिए भाजपा यह चाहती है कि वो पूरी ताकत के साथ चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहे।
बुधवार को सदन में बजट पर चल रही चर्चा के दौरान भाजपा और सरकार के लिए एक असहज स्थिति उत्पन्न हो गई थी जब सदन में कोरम पूरा नहीं हो पाने के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था।
आपको बता दें कि, यह बजट सत्र दो चरणों में होना है। सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से शुरू हुआ जो 13 फरवरी तक चलेगा। हालांकि कई राजनीतिक दलों की तरफ से लोक सभा की बीएसी की बैठक में पहले चरण को 13 फरवरी की बजाय 10 फरवरी को ही समाप्त करने की भी मांग की गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story