भारत

भाजपा ने लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

jantaserishta.com
2 Aug 2023 9:30 AM IST
भाजपा ने लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप
x
पारित होना है दिल्ली सरकार से जुड़ा विधेयक.
नई दिल्ली: भाजपा ने व्हिप जारी कर लोकसभा में अपने सभी सांसदों को बुधवार को सदन में दिन भर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा लोक सभा में पेश किए गए दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़े विधेयक- 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 ' पर आज सदन में चर्चा होनी है।
सरकार आज ही इस विधेयक को लोक सभा से पारित करवाना चाहती है। भाजपा द्वारा जारी किए गए इस तीन पंक्ति के व्हिप में पार्टी ने कहा है, "भाजपा के सभी लोक सभा सांसदों को सूचना दी जाती है कि लोक सभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा एवं पारित करने के लिए बुधवार दिनांक 2 अगस्त 2023 को लाये जाएंगे। भाजपा के सभी लोक सभा सांसदों से निवेदन है कि वे बुधवार दिनांक 2 अगस्त 2023 को सारे दिन पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story