भारत

बीजेपी ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, लोकसभा में मौजूद रहने को कहा

jantaserishta.com
23 March 2023 1:06 PM IST
बीजेपी ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, लोकसभा में मौजूद रहने को कहा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने तीन लाइन का व्हिप जारी कर अपने सभी सांसदों को गुरुवार और शुक्रवार को लोकसभा में उपस्थित रहने को कहा है। यदि गतिरोध जारी रहता है तो सरकार वित्त विधेयक पारित करने के लिए 'गिलोटिन' का विकल्प चुन सकती है। बीजेपी और विपक्ष के हंगामे के चलते संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में एक दिन भी काम नहीं हो सका है।
भाजपा राहुल गांधी से लंदन में उनके बयान के लिए माफी की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस अदानी मामले की जेपीसी जांच की मांग पर अड़ी हुई है। गतिरोध खत्म करने के लिए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बैठक भी बुलाई है।
बजट सत्र के दूसरे चरण में एक दिन भी संसदीय कार्यवाही नहीं चल सकी। ऐसे में कई अहम बिल पेंडिंग हैं। इसलिए बीजेपी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story