भारत

सीएम पर अपमानजनक टिप्पणी, भाजपा ने दिलीप घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया

jantaserishta.com
27 March 2024 12:39 PM IST
सीएम पर अपमानजनक टिप्पणी, भाजपा ने दिलीप घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया
x
मांगा जवाब.
कोलकाता: भाजपा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार दिलीप घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया। भाजपा ने यह नोटिस सीएम ममता बनर्जी पर घोष की अपमानजनक टिप्पणी के लिए जारी किया है।
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के माध्यम से चुनाव आयोग (ईसीआई) को इस संबंध में दिलीप घोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके एक दिन बाद भाजपा ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
भाजपा की राज्य इकाई के अंदरूनी सूत्रों ने दिलीप घोष से यह बताने के अलावा माफी मांगने को कहा है कि किस वजह से उन्होंने सीएम ममता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।
दिलीप घोष ने नोटिस मिलने की बात को स्वीकार करते हुए कहा, ''उनकी मुख्यमंत्री से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मैंने सिर्फ उनकी राजनीतिक टिप्पणियों का विरोध किया है, जिसके जरिए वह लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही थीं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story