भारत

BIG BREAKING: 'बीजेपी मेरे बयान को लेकर झूठ फैला रही है'...राहुल गांधी की सफाई आई

jantaserishta.com
21 Sept 2024 4:40 PM IST
BIG BREAKING: बीजेपी मेरे बयान को लेकर झूठ फैला रही है...राहुल गांधी की सफाई आई
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: राहुल गांधी के अमेरिका दौरे को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है. बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी ने आरक्षण और सिखों को लेकर विवादित बयान दिया. इस पर अब पहली बार नेता विपक्ष राहुल की सफाई सामने आई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अमेरिका में मेरी बयान को लेकर झूठ फैला रही है.
दरअसल, 10 सितंबर को राहुल गांधी ने वाशिंगटन डीसी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, "लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी पहनने की अनुमति है, या एक सिख को भारत में कड़ा पहनने की अनुमति है या एक सिख को गुरुद्वारा जाने की अनुमति है. लड़ाई इसी बात को लेकर है. और यह सभी धर्मों के लिए है."
राहुल गांधी बयान को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस सांसद ने सिखों का अपमान किया है. इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तो राहुल गांधी को आतंकवादी तक कह दिया. इस पूरे विवाद के बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने 10 सितंबर के भाषण का वीडियो अटैच करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया है.
राहुल गांधी बयान को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस सांसद ने सिखों का अपमान किया है. इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तो राहुल गांधी को आतंकवादी तक कह दिया. इस पूरे विवाद के बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने 10 सितंबर के भाषण का वीडियो अटैच करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया है.
कांग्रेस नेता ने लिखा, "बीजेपी अमेरिका में मेरे बयानों को लेकर झूठ फैला रही है. मैं भारत और विदेश में रहने वाले हर सिख भाई-बहन से पूछना चाहता हूं - क्या मैंने जो कहा है उसमें कुछ गलत है? क्या भारत ऐसा देश नहीं होना चाहिए जहां हर सिख - और हर भारतीय - बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन कर सके? हमेशा की तरह, बीजेपी झूठ का सहारा ले रही है. वे मुझे चुप कराने के लिए बेताब हैं क्योंकि वे सच्चाई बर्दाश्त नहीं कर सकते. लेकिन मैं हमेशा उन मूल्यों के लिए बोलूंगा जो भारत को परिभाषित करते हैं: विविधता में हमारी एकता, समानता और प्रेम."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story