भारत

BMC में बीजेपी नंबर- 1, पहली बार महापौर बनेगा

jantaserishta.com
16 Jan 2026 1:05 PM IST
BMC में बीजेपी नंबर- 1, पहली बार महापौर बनेगा
x
बिगाड़ दिया ठाकरे ब्रदर्स का गेम.

मुंबई: महायुति (बीजेपी-एकनाथ शिंदे शिवसेना) को बीएमसी में बड़ा बहुमत मिलता दिख रहा है. सबसे बड़ी दुर्गति शिवसेना यूबीटी की होती दिख रही है. राज ठाकरे को साथ लेकर चुनाव लड़ना भी उद्धव ठाकरे के लिए रास नहीं आता दिख रहा है. यही हाल महाराष्‍ट्र के नगर निगम चुनाव के नतीजों में भी दिख रहा है. बीजेपी की तस्वीर यहां भी लगातार बड़ी हो रही है.

प्रदेश की 29 नगर निगमों पर भाजपा जबरदस्‍त पकड़ बनाती दिख रही है. और केंद्र और प्रदेश सरकारों में उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना भी अपने प्रभाव वाले इलाकों में जीत दर्ज करती जा रही है. कुल 2869 वार्डों में से 1553 के रुझान सामने आ चुके हैं. जिसमें बीजेपी को आधे पर बढ़त मिलती दिख रही है. यदि शिवसेना को जोड़ लिया जाए तो महायुति औसत रूप से दो-तिहाई से ज्‍यादा वार्डों पर काबिज होती सकती है. कुल मिलाकर, नगरीय निकाय के चुनाव नतीजे भी विधानसभा चुनाव नतीजों की राह पर चल रहे हैं. और, 'मराठी मानुस' को लेकर मचाया गया ठाकरे बंधुओं का शोर वोटरों में अनुसना होता दिख रहा है.
बहुमत के करीब बीजेपी
बीएमसी में भारतीय जनता पार्टी पहली बार बहुमत के करीब पहुंच गई है. अभी तक 227 में से 172 सीटों के रुझान आए हैं जिसमें से 108 पर बीजेपी गठबंधन आगे है जबकि उद्धव शिवसेना गठबंधन महज 56 सीटों पर ही आगे चल रहा है और 3 पर कांग्रेस आगे है. बहुमत का आंकड़ा 114 का है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null