उत्तर प्रदेश की सत्ता पर दोबारा वापसी के लिए बीजेपी हरसंभव कोशिश में जुटी, PM नरेंद्र मोदी ने संभाली कमान

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने की मीटिंग में गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए हैं। यह पहला मौका है, जब टिकटों के मंथन में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया है। बुधवार को दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में टिकट बंटवारे को लेकर दिन भर में मीटिंग चली थी और अब एक बार फिर से बैठक हो रही है। इसी मीटिंग में वर्चुअल तौर पर पीएम मोदी शामिल हुए। प्रधानमंत्री के अलावा डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी ऑनलाइन ही जुड़े। इन नेताओं के अलावा होम मिनिस्टर अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा मुख्यालय में ही मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





