
x
फाइल फोटो
लखनऊ (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। एजेंसियों ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई का उपयोग सत्ता विरोधी विपक्ष को डराने-धमकाने और सपा को बदनाम करने के लिए किया जाने लगा है।
अखिलेश यादव शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में युवा संगठनों के प्रमुख नेताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर से डराना भाजपा का एजेण्डा है। भाजपा की इन्हीं कुनीतियों के चलते समाज का हर वर्ग परेशान है और अब वह इस सरकार से छुटकारा पाना चाहता है।
कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा का हारना तय है। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में विजयी होगी। जनता हमारे पार्टी के साथ है।
अखिलेश यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज नौजवानों के भविष्य के आगे अंधेरा है। रोटी-रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है। पार्टी उनके लिए आवाज उठाती रही है। महंगाई भाजपा के कारण है। किसान की आय दोगुनी कहां हुई? बिजली महंगी क्यों है? एक यूनिट बिजली का भाजपा राज में उत्पादन नहीं हुआ। फर्जी मुकदमों में समाजवादी पार्टी के नेताओं को फंसाया जा रहा है। रोजगार की दर 4.2 प्रतिशत है जो सच्चाई से दूर है।
यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़ा नौजवान संघर्षशील है। वह कर्मठ और निष्ठावान है। भाजपा गुमराह करने में किसी हद तक जा सकती है। यह लोग वैमनस्य, नफरत की राजनीति करती है। भाजपा का मुकाबला करने के लिए सपा युवा उत्साह से भरे हुए हैं। आगामी निकाय चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की धांधली रोकने में नौजवानों की सक्रिय भूमिका होगी।
बोले कि, मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की हार और सपा की जीत में नौजवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। इनकी तमाम साजिशें मैनपुरी में सफल नहीं हो सकी। नौजवानों को बिना किसी प्रलोभन और भय के किसी भी क्षेत्र में हो रहे अन्याय का कड़ा विरोध करना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





