भारत

हताशा में है भाजपा: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

jantaserishta.com
25 March 2023 2:15 PM IST
हताशा में है भाजपा: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि राहुल गांधी के मामले में 24 घंटे के अंदर जिस प्रकार से फैसला लिया गया है, वह दर्शाता है कि केंद्र सरकार हताशा में है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लोकतंत्र की प्रक्रिया होती है, अदालत का फैसला चुनाव आयोग में जाता है। चुनाव आयोग के माध्यम से वह लोकसभा अध्यक्ष के पास जाता है। ये सारी प्रक्रिया 10 घंटे में पूरी हो जाना दिखाता है कि इसमें केंद्र सरकार की भूमिका है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बौखलाहट में है। उन्होंने कहा जनता सब देख रही है और हिसाब लेगी।
इस मामले में हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इधर, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी नौकरी के बदले जमीन के मामले में शनिवार को सीबीआई पूछताछ कर रही है। इस मामले पर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के साथ जो हो रहा है, वैसा ही तेजस्वी यादव के साथ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि ' लैंड फॉर जॉब स्कैम ' में 2008 से 2014 तक कोई जांच नहीं हुई। 2020 तक भी सीबीआई, ईडी चुप बैठी रही, लेकिन जैसे ही नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हुए, वैसे ही सीबीआई और ईडी को दिव्य ज्ञान हो गया। जो फाइल बंद हो गई थी वह 2022 में फिर से खुल गई।
उन्होंने कहा यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स विभाग का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक कारणों से कर रही है, अपने विरोधियों को परेशान करने के लिए कर रही है। उन पर दबाव बनाने के लिए कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story