भारत
भाजपा भारत को धर्म, भाषा, क्षेत्र और आर्थिक आधार पर तोड़ रही: मणिशंकर अय्यर
jantaserishta.com
29 Dec 2022 9:22 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने आईएएनएस से बातचीत की। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा, "भाजपा वाले धर्म, भाषा, जाति, क्षेत्र और आर्थिक आधार पर देश को तोड़ रहे हैं। दो पूंजीपतियों को भाजपा वाले आगे बढ़ा रहे हैं, बाकी देश पीड़ित है। वे हम पर आरोप लगा रहे हैं कि हम भारत को तोड़ रहे हैं, जबकि असली टुकड़े-टुकड़े गैंग तो वे ही लोग हैं।"
आगे मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा गैर राजनीतिक यात्रा है। यात्रा के माध्यम से हमारा मकसद यह है कि जहां घृणा फैलाई जा रही है। वहां प्यार फैलाया जाए। जहां तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहां जोड़ने का प्रयास किया जाए। यह यात्रा एक महीने कुछ दिन के अंदर खत्म होगी। उसके बाद जब यह यात्रा पूरी हो जाएगी। तब राजनीति की बात होगी। तो आम चुनाव के लिए लगभग एक साल रह जायेगा। और जब आम चुनाव की तरफ बढ़ते जाते हैं। तो राजनीतिक गर्मी भी बढ़ती जाती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





