भारत

भाजपा विचारधारा की पार्टी, विकसित भारत है हमारा लक्ष्य : जेपी नड्डा

jantaserishta.com
14 Sept 2025 2:54 PM IST
भाजपा विचारधारा की पार्टी, विकसित भारत है हमारा लक्ष्य : जेपी नड्डा
x
विशाखापत्तनम: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार बनाने के लिए जनता का आभार जताया। साथ ही, उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन वाईएसआर सरकार भ्रष्ट थी।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश तरक्की की ओर आगे बढ़ रहा है। तिरुपति यात्रा के दौरान मैंने कहा था कि तत्कालीन वाईएसआर सरकार भ्रष्ट थी और बदलाव की तत्काल आवश्यकता है। मुझे खुशी है कि आपने यह बदलाव लाया और आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार स्थापित करने में योगदान दिया। इसके लिए मैं जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूं।"
नड्डा ने भाजपा के विजन को दोहराते हुए कहा, "हम देश को आगे बढ़ाने वाले लोग हैं, हम देश को विकसित भारत की ओर ले जाने वाले लोग हैं और इसलिए हमारा मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' है। हम ऐसी पार्टी से आते हैं, जो विचार के साथ खड़ी रहती है।"
उन्होंने आगे कहा, "अगर हमने 1952 में कहा कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे, तो हमने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया। अगर हमने 1987 में कहा कि हम राम मंदिर बनाने का रास्ता प्रशस्त करेंगे, तो हमने 2024 में अयोध्या में भव्य राम मंदिर स्थापित होते हुए देखा।"
नड्डा ने कहा कि सीएए से संबंधित मुद्दों को हल करने का वादा किया गया था, जिसे संविधान में संशोधन कर लागू किया गया। साथ ही, हमारी सरकार ने तीन तलाक को समाप्त करने का काम किया। इसके अलावा, हमने मुस्लिम समाज के हित में वक्फ संशोधन विधेयक में भी बदलाव किया।
जेपी नड्डा ने जीएसटी संशोधन पर कहा, "अगली पीढ़ी के जीएसटी ढांचे की घोषणा की, जिसमें टैक्स संरचना को सरल करते हुए केवल दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत लागू किए गए हैं। आवश्यक वस्तुओं पर 5 प्रतिशत और अन्य सभी वस्तुओं व सेवाओं पर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story