भारत

भाजपा है गुमराह पार्टी, न कोई नीति है न नीयत: कमलनाथ

jantaserishta.com
9 May 2024 10:33 AM IST
भाजपा है गुमराह पार्टी, न कोई नीति है न नीयत: कमलनाथ
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भाजपा को गुमराह पार्टी बताते हुए कहा है कि भाजपा की विभिन्न वर्गों के लिए न तो कोई नीति है और न ही नीयत। कमल नाथ ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, "भाजपा का नेतृत्व देश के किसान, नौजवान, महिलाओं, सरकारी कर्मचारी, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक या किसी वर्ग के बारे में कोई भी नीति या नीयत स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। ऐसी गुमराह पार्टी से देश की रक्षा करने के लिए भारत के नागरिक तैयार हैं।"
उन्होंने आगे कहा, भाजपा शुरू से इस चुनाव को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही थी लेकिन भटकाते-भटकाते अब खुद ही भटक गई है। इस लोकसभा चुनाव में जनता का मानस अब स्पष्ट बन चुका है। इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं। इससे पहले बुधवार को कमल नाथ ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में आरक्षण एक बड़ा मुद्दा बन गया है। उन्होंने भाजपा पर संविधान बदलकर आरक्षण छीनने का आरोप लगाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story