चुनावी मोड़ में बीजेपी: UP में अब 'चाणक्य' संभालेंगे मोर्चा, अमित शाह का ताबड़तोड़ दौरा कल से शुरू

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही उत्तर प्रदेश की एक लंबी चुनावी यात्रा पर निकलेंगे, जिसमें विभिन्न जिलों में सार्वजनिक रैलियों और रोड शो आयोजित की जाएगी। अमित शाह का यूपी दौरा रविवार से शुरू होगा। राज्य भाजपा के एक पदाधिकारी के मुताबिक, 26 से 31 दिसंबर के बीच शाह 10 रैलियों और कई रोड शो में शामिल होंगे। पार्टी पहले से ही जन विश्वास यात्राएं निकाल रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय नेता, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार के अन्य मंत्री हर दिन विभिन्न जिलों में कई जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





