भारत

भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

jantaserishta.com
3 March 2026 3:04 PM IST
भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
x

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. नितिन नवीन मौजूदा वक्त में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनकी उम्मीदवारी बिहार में पार्टी की बड़ी चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है.

बीजेपी ने हर‍ियाणा से संजय भाट‍िया को उम्‍मीदवार बनाया गया है. राज्‍यसभा के ल‍िए 37 सीटों पर चुनाव होने हैं, लेकिन बीजेपी ने पहली ल‍िस्‍ट में अभी स‍िर्फ 9 लोगों के नाम जारी क‍िए हैं. बीजेपी की ओर से जारी ल‍िस्‍ट के मुताबिक, न‍ित‍िन नवीन के अलावा श‍िवेश कुमार भी ब‍िहार से ही बीजेपी के प्रत्‍याशी होंगे. असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को मौका द‍िया गया है. छत्‍तीसगढ़ से लक्ष्‍मी वर्मा उम्‍मीदवार होंगी तो ओड‍िशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार कैंड‍िडेट बनाए गए हैं. पश्चि‍म बंगाल से पार्टी ने कद्दावर नेता और प्रदेश अध्‍यक्ष रहे राहुल स‍िन्‍हा को चुनाव में उतारा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null