भारत

भाजपा ने दिल्ली को कूड़े का ढेर व आवारा पशुओं की राजधानी बना दिया: सिसोदिया

jantaserishta.com
3 Dec 2022 1:50 PM IST
भाजपा ने दिल्ली को कूड़े का ढेर व आवारा पशुओं की राजधानी बना दिया: सिसोदिया
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को आरोप लगाया कि 15 साल तक नगर निगम पर राज करने के बाद भाजपा ने दिल्ली को कचरे के ढेर और आवारा पशुओं की राजधानी बना दिया है। उन्होंने एक ट्वीट में दावा किया, ''बीजेपी 15 साल से एमसीडी में सत्ता में है और इसने दिल्ली को कूड़े के ढेर और आवारा पशुओं की राजधानी बना दिया। इस बार लोग दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एमसीडी के लिए अरविंद केजरीवाल को चुनेंगे।''
सिसोदिया ने यह भी कहा कि बीजेपी कितना भी षड्यंत्र रच ले लेकिन वे 'दिल्ली की योगशाला' को बंद नहीं कर सकते।
सिसोदिया ने ट्वीट किया, केजरीवाल जी का योग से दिल्ली को स्वस्थ बनाने का संकल्प कभी नहीं रुकेगा। भाजपा कितनी भी साजिश कर ले, वह दिल्ली की योगशाला को बंद नहीं कर पाएगी।
इस बीच एमसीडी प्रचार के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों ने दिल्ली के सभी 250 वाडरें में रोड शो किया। पार्टी के उम्मीदवारों ने राजधानी के 500 इलाकों में पैदल प्रचार किया, पदयात्राएं कीं और व्यापक जनसमर्थन प्राप्त किया।
14,862 जनसंवादों, नुक्कड़ सभाओं, घर-घर, पदयात्राओं, नुक्कड़ नाटकों, लोकतंत्र के लिए नृत्य, मैजिक शो के साथ आप ने दिल्ली के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने का प्रयास किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story