भारत

भाजपा ने कल काटा था टिकट, आज डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान

jantaserishta.com
3 March 2024 2:01 PM IST
भाजपा ने कल काटा था टिकट, आज डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: बीजेपी की ओर से 2024 के आम चुनाव के लिए जारी कैंडिडेट लिस्ट के आने के साथ पार्टी में राजनीति से दूरी बनाने का सिलसिला भी जारी है. जहां गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा ने जहां लिस्ट आने से पहले ही खुद को सक्रिय राजनीति से अलग करने का आग्रह किया था, तो वहीं अब सूची जारी होने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने भी सक्रिय राजनीति से खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने X पर एक लंबी पोस्ट लिखकर राजनीति से दूरी बनाने के अपने फैसले का ऐलान किया है.

डॉ. हर्षवर्धन ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'तीस साल से अधिक के शानदार चुनावी करियर में मैंने सभी पांच विधानसभा और दो संसदीय चुनाव लड़े, जो मैंने बड़े अंतर से जीते, और पार्टी संगठन और राज्य और केंद्र की सरकारों में कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया. अब मैं अपनी जड़ो की ओर वापसी के लिए अनुमति चाहता हूं.
पचास साल पहले जब मैंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की इच्छा के साथ जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में एमबीबीएस में प्रवेश लिया तो मानव जाति की सेवा ही मेरा आदर्श वाक्य था. दिल से एक स्वयंसेवक बनकर, मैं हमेशा कतार के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने की कोशिश करता रहा हूं. इस तरह मैं दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को मानने वाला रहा हूं. तत्कालीन आरएसएस नेतृत्व के आग्रह पर मैं चुनावी मैदान आया. वे मुझे केवल इसलिए मना सके क्योंकि मेरे लिए राजनीति का मतलब हमारे तीन मुख्य शत्रुओं - गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ने का अवसर था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story