भारत
कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी भाजपा सरकार: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी
jantaserishta.com
29 March 2023 3:36 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के धारवाड़ से लोक सभा सांसद प्रल्हाद जोशी ने चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए कर्नाटक विधान सभा चुनाव की तारीख का स्वागत करते हुए यह दावा किया कि राज्य में भाजप्रा इस बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
चुनाव आयोग की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए जोशी ने कहा कि चुनाव आयोग ने राज्य में एक ही चरण में 10 मई को वोटिंग करवाने की घोषणा की है जो स्वागत योग्य है।
केंद्रीय मंत्री ने इस बार राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए यह कहा कि पिछली बार पांच- छह सीटों की कमी रह गई थी लेकिन इस बार उन्हें पूरा भरोसा है कि राज्य में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
जोशी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और कर्नाटक की डबल इंजन की सरकार ने विकास के जो ऐतिहासिक काम किए हैं उसे देखते हुए उन्हें पूरा यकीन है कि येदियुरप्पा और बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।
कर्नाटक जीतने के कांग्रेस के दावे पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास झूठे वादे करने का रहा है। कांग्रेस वादा तो करती है लेकिन उसे कभी पूरा नहीं करती है। कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर और कर्नाटक पर राज किया है इसलिए जनता को उनकी सच्चाई बखूबी मालूम है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जो वादा , वहां की जनता से किया था , वह आज तक पूरा नहीं किया है। यहां तक कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने जो वादा किया था वहां की कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में उन वादों का एक वाक्य तक शामिल नहीं है।
आपको बता दें कि, चुनाव आयोग ने बुधवार को कर्नाटक विधान सभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने कर्नाटक में राज्य की सभी 224 विधान सभा सीटों पर एक ही चरण में 10 मई को मतदान कराने की घोषणा की है। नतीजों की घोषणा 13 मई को की जाएगी।
Tagsप्रल्हाद जोशीकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक चुनावकर्नाटक बीजेपीPralhad JoshiKarnatakaKarnataka NewsKarnataka ElectionKarnataka BJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





