उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा की सरकार, किसान नेता राकेश टिकैत ने क्यों कहा ऐसा?

नई दिल्ली: किसान आंदोलन आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है और इसमें और तेजी आ सकती है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने यह बात कही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भी राकेश टिकैत ने एबीपी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि यहां जनता भाजपा को वोट नहीं देगी, लेकिन जीत उसकी ही होगी। राकेश टिकैत ने कहा कि इसकी वजह सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरे दलों के प्रत्याशियों को पर्चा दाखिल करने से रोकेगी और उनका नामांकन खारिज करा देगी। भाजपा जहां भी जाती है, वहां लोगों को तोड़ने का काम करती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





