भारत

भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही: प्रियंका गांधी

jantaserishta.com
23 Oct 2021 11:42 AM IST
भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही: प्रियंका गांधी
x
फाइल फोटो 

लखनऊ: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रही हैं. प्रियंका गांधी ने शनिवार को किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला बोला. प्रियंका ने कहा, उप्र की भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

प्रियंका ने अपने ट्वीट में दो खबरों का जिक्र किया. पहली खबर लखीमपुर में धान खरीददारी से जुड़ी थी. जहां धान न बिकने से परेशान किसान को मंडी में पड़े धान में आग लगानी पड़ी. वहीं, उन्होंने ललितपुर की घटना का जिक्र किया, जहां खाद के लिए लाइन में खड़े खड़े किसान की मौत हो गई.




क्या है मामला?
दरअसल, लखीमपुरखीरी में पांच दिनों से धान की बिक्री का इंतजार कर रहे किसान ने परेशान होकर मंडी में पड़ी फसल में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि किसान ने 5 दिन पहले धान की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. लेकिन जब धान नहीं बिके तो उसने परेशान होकर इनमें आग लगा दी. यह देखकर वहां मौजूद अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए. उन्होंने तुरंत आग बुझाई और किसान को धान खरीदने का भरोसा दिया.
वहीं, दूसरी खबर ललितपुर की है. यहां एक किसान की खाद के लिए लाइन में खड़े खड़े मौत हो गई. बताया जा रहा है कि किसान दो दिन से लाइन में खड़े होकर खाद के लिए इंतजार कर रहा था. लेकिन उसे खाद नहीं मिली. शुक्रवार को उसके सीने में अचानक दर्द हुआ और वह गिर गया. इसके बाद उसकी मौत हो गई.


कमलनाथ ने भी साधा निशाना
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उज्ज्वला योजना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. कमलनाथ ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें भिंड में एक कबाड़ की दुकान में सिलेंडर पड़े नजर आ रहे हैं. कमलनाथ ने लिखा, मध्यप्रदेश के भिंड में इस तरह कबाड़ में बिक रहे है मोदी सरकार की सबसे ज्यादा प्रचार-प्रसार वाली वाली उज्ज्वला योजना के गैस सिलेंडर और चूल्हे भूसे के ढेर में पड़े है. यह स्थिति उस प्रदेश की है जहां के जबलपुर में देश के गृहमंत्री ने उज्जवला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की थी. Live TV
मध्यप्रदेश के भिंड में इस तरह कबाड़ में बिक रहे है मोदी सरकार की सबसे ज़्यादा प्रचार-प्रसार वाली वाली उज्ज्वला योजना के गैस सिलेंडर और चूल्हे भूसे के ढेर में पड़े है।
यह स्थिति उस प्रदेश की है जहाँ के जबलपुर में देश के गृहमंत्री ने उज्जवला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की थी। pic.twitter.com/Fn7szpjHd9
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story