भारत

भाजपा सरकार दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने जा रही, ये गलत है: सत्येंद्र जैन

jantaserishta.com
7 March 2025 4:00 PM IST
भाजपा सरकार दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने जा रही, ये गलत है: सत्येंद्र जैन
x
नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के समय से चल रहे राष्ट्रीय राजधानी के लगभग 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जाएंगे। उनके इस बयान पर आप नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने प्रतिक्रिया दी है। जैन का कहना है कि ये क्लीनिक सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए खोले थे, इन्हें बंद करना गलत है।
सत्येंद्र जैन ने कहा कि भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जाएंगे। ये क्लीनिक दिल्ली की जनता के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने खोले थे, जहां बुनियादी सुविधाएं, डॉक्टर की सेवाएं, मुफ्त दवाइयां और 365 टेस्ट फ्री किए जाते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में करीब 500 मोहल्ला क्लीनिक खोले थे। बीजेपी सरकार अब 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने जा रही है, जो गलत है। उन्हें तो और क्लीनिक खोलने चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश जारी कर कहा था कि दिल्ली सरकार के पास पर्याप्त जगह है। वहां पर जरूरत के मुताबिक प्राथमिक जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि मोहल्ला क्लीनिक को लेकर स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसमें मालूम हुआ कि लगभग 250 मोहल्ला क्लीनिक हैं, जो कि किराये पर चल रहे हैं।
उन्होंने दावा किया था कि यह मोहल्ला क्लीनिक कागजों में चल रहे हैं। पिछली आप सरकार के समय से इसका 20 से 25 हजार रुपये हर महीने किराये का भुगतान हो रहा है। इसके अलावा उन्हें मुफ्त बिजली दी जाती है। हम ऐसे मोहल्ला क्लीनिक को बंद कर देंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story