भारत
भाजपा सरकार आजम खान के साथ अन्याय कर रही: अखिलेश यादव
jantaserishta.com
22 March 2024 3:54 PM IST

x
सीतापुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आजम खान के साथ अन्याय कर रही है। उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है। यह पूरी तरह से अमानवीय है।
दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को सीतापुर जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आजम खान को न्याय जरूर मिलेगा। समय बदलता है। समय बड़ा बलवान होता है। आजम खान के साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया है, लेकिन, अंत में जीत सच्चाई की होती है। जनता भाजपा को हराने जा रही है। इसलिए, उन्होंने नारा दिया कि 'अबकी बार, चार सौ हार।'
अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि आजम खान की सहमति मिलने के बाद ही रामपुर के प्रत्याशी पर मुहर लगेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





