भारत

भाजपा सरकार ने राज्य में कानून की धज्जियां उड़ा दी: अखिलेश यादव

jantaserishta.com
26 Feb 2023 9:59 AM IST
भाजपा सरकार ने राज्य में कानून की धज्जियां उड़ा दी: अखिलेश यादव
x

फाइल फोटो

लखनऊ (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह एडवोकेट की सरेआम दिनदहाड़े दुस्साहसिक ढंग से की गई हत्या राज्य में कानून व्यवस्था की पोल खोलती है। कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में कानून की धज्जियां उड़ा दी हैं। प्रदेश में किसी की भी जिंदगी सुरक्षित नहीं है। पूरे राज्य में अराजकता व्याप्त है।
अखिलेश यादव ने आज यहां अपने बयान में कहा कि प्रयागराज में ऐसी घटना फिल्मी अंदाज में घटी। गोली के साथ बम चले। कानून व्यवस्था के बाद स्वास्थ्य सेवाओं का हाल यह है कि जब गोली लगने के बाद पीड़ित अस्पताल पहुंचे तो वहां डाक्टर नदारद थे। क्या रोज हो रहे अपराध जीरो टॉलरेंस के उदाहरण है।
सपा मुखिया ने कहा कि छह साल से मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त का दावा करते आ रहे है वे बताएं कि आखिर अपराध कैसे हो रहे हैं? जहां स्थायी डीजीपी ही न हो वहां कानून व्यवस्था कैसे ठीक होगी? यहां कोई निवेश करने क्यों आएगा? मुख्यमंत्री जी कानून व्यवस्था नहीं सम्हाल पा रहे हैं।
कहा कि भाजपा सरकार ने जबसे कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की है तबसे भाजपा नेताओं के संरक्षण और इशारे पर लूटपाट, हत्या, वसूली की घटनाएं बढ़ गई हैं। बेटियों और महिलाओं का जीवन और सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। जब भाजपा मंत्री सदन में अपराधों में कमी होने का दावा पेश कर रहे थे तो उसी वक्त उन्नाव में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या जैसी दु:खद घटना घटी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज है। भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल है। सच तो यह है कि भाजपा सरकार ने पुलिस रिस्पांस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story