भारत

भाजपा सरकार चीन की लेकर गलत बयान दे रही है: कांग्रेस

Admin Delhi 1
13 Dec 2022 2:58 PM GMT
भाजपा सरकार चीन की लेकर गलत बयान दे रही है: कांग्रेस
x

दिल्ली: कांग्रेस ने कहा चीन सीमा पर भारत के बड़े इलाके पर अधिकार कर चुका है, लेकिन मोदी सरकार इस सच्चाई को छिपा रही है और देश को गुमराह कर रही है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि चीन सीमा की सच्चाई को लेकर सरकार गलत बयान दे रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में स्वीकार करते हैं कि चीन ने भारतीय सीमा पर अधिकार कर रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वदलीय बैठक में कहते हैं कि चीन के अधिकार में भारत की कोई भूमि नहीं है, लेकिन सच्चाई सभी के सामने थी कि चीन ने भारतीय भूमि पर अधिकार किया हुआ है। खेड़ा ने कहा कि गत 9 दिसंबर को चीन की सेना ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया, लेकिन हमारी सेना ने साहस और पूरी ताकत के साथ सीमा की सुरक्षा की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी तथा देश की तरफ से सैनिकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पूरा देश और कांग्रेस पार्टी सेना के साथ खड़ी है। मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उसकी नीतियों में कमी है। सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर सीमा पर चीन की तरफ से की जा रही घुसपैठ को देश से छुपा रही है।

चीन ने हजारों किलोमीटर भारतीय भूमि पर अधिकार कर रखा है। रक्षामंत्री देश की संसद में इस बारे में बयान देते है। कांग्रेस ने कहा कि चीन सीमा पर हाईवे बना रहा है और ढांचागत विकास खड़ा कर रहा है, लेकिन सरकार से इस बारे में सवाल करे, तो कोई जवाब नही मिलता है। उनका कहना था कि मोदी संसद को लोकतंत्र का मंदिर कहते है, तो वहां देश को सच्चाई जानने का अधिकार है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि कितने क्षेत्र में चीन का अधिकार है।

Next Story