भारत

लोकसभा चुनाव के चार चरणों में भाजपा चारों खाने चित हो गई: अखिलेश यादव

jantaserishta.com
16 May 2024 4:00 PM IST
लोकसभा चुनाव के चार चरणों में भाजपा चारों खाने चित हो गई: अखिलेश यादव
x
बांदा: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बांदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चार चरणों के वोट पड़े हैं, उसमें भाजपा चारों खाने चित हो गई है। आपने देखा होगा, अब तो आंसुओं की नदी बहने लगी है, इस बार आंसुओं का पानी खतरे के ऊपर बह रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को धोखा देने का काम किया है। कोरोना काल में इन्होंने जो वैक्सीन लगवाई, आज वो लोगों की जान ले रही है। कंपनी कह रही है कि हम वैक्सीन वापस लेंगे। शरीर में जो वैक्सीन चली गई, उसे कैसे वापस लिया जा सकता है?
सपा प्रमुख ने आगे कहा कि पेपर लीक नहीं हुए, सरकार ने पेपर लीक कराए हैं, क्योंकि, नौजवानों को नौकरी देनी ना पड़ा जाए, यह सरकार जानती है, अगर सरकारी नौकरी देंगे तो आरक्षण देना पड़ेगा, पीडीए के परिवार के नौजवानों को उनका हक देना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि आज नौजवानों के सामने कोई नौकरी का रास्ता नहीं बचा और जब कभी नौकरी की परीक्षा हुई तो पेपर लीक हो गया। इस सरकार में 10 से ज्यादा परीक्षाएं रद्द हुई। भाजपा ने वादा किया था किसानों की आय दोगुनी करेंगे, किसी किसान की आय बढ़ी? इन्होंने केवल महंगाई बढ़ाई और खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी की। बड़े-बड़े उद्योगपति बैंकों का पैसा लेकर भाग गए थे, वैसे ही नैनो यूरिया बनाने वाले भाग गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार जो देश का चुनाव होने जा रहा है, ये हमारे आपके भविष्य का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं, जो संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वो लोग हैं, जो संविधान बदलना चाहते हैं। बुंदेलखंड के लोगों ने मन बना लिया है और इस बार ऐसा संदेश जाना वाला है बुंदेलखंड से कि एक भी सीट जनता भाजपा को जीतने नहीं देगी। बुंदेलखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी के अहंकार को खंड-खंड करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story