भारत

ओबीसी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही बीजेपी: अखिलेश

jantaserishta.com
29 Dec 2022 3:45 PM IST
ओबीसी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही बीजेपी: अखिलेश
x
लखनऊ (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा पर ओबीसी समुदायों के साथ सौतेला व्यवहार करने और ओबीसी विरोधी मानसिकता के साथ काम करने का आरोप लगाया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा कमजोर वर्गों को सत्ता के गलियारों में प्रवेश करने से रोकने का एक और प्रयास है। उन्होंने कहा, यह कमजोर वर्गों के अधिकारों को छीनने का प्रयास है। अभी यह ओबीसी के लिए कर रहे हैं, अगली बारी दलितों की है। भाजपा इन वर्गों को गुलाम बनाए रखना चाहती है और यह सुनिश्चित करेगी कि आने वाली पीढ़ियां गुलामी में फंसी रहें।
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ओबीसी और दलितों का वोट चाहती है, लेकिन उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेने का मौका नहीं देना चाहती।
सपा प्रमुख ने आरक्षण के मुद्दे पर क्रांति की जरूरत बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में लड़ेगी।
उन्होंने मामले पर बहस के लिए राज्य विधानमंडल का सत्र बुलाने को कहा।
उन्होंने कहा, सरकार वास्तव में नगरपालिका चुनाव कराने से भाग रही है, क्योंकि वह जानती है कि उसे लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story