भारत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के रुझानों में BJP को बहुमत

jantaserishta.com
2 Jun 2024 8:45 AM IST
Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के रुझानों में BJP को बहुमत
x
Arunachal Pradesh and Sikkim Election 2024 Result: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। 60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी को रुझानों में बहुमत हासिल हो चुकी है। वहीं, 32 सीटों वाले सिक्किम विधानसभा में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) क्लीन स्वीप की तरफ आगे बढ़ रहा है। दोनों ही राज्यों में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। सिक्किम में कुल 79.88 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 82.95 प्रतिशत वोट डाले गए थे।
शुरुआती रुझानों में सिक्किम में एसकेएम 29 में से 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। बीजेपी यहां 10 सीटें पहले ही जीत चुकी है। 21 पर आगे चल रही है। अरुणाचल में एनपीपी को 4, कांग्रेस को 1 और अन्य को 5 पर बढ़त है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story