भारत

भाजपा को लगा बड़ा झटका, सांगली में राकांपा ने जीता महापौर का चुनाव

Deepa Sahu
23 Feb 2021 11:21 PM IST
भाजपा को लगा बड़ा झटका, सांगली में राकांपा ने जीता महापौर का चुनाव
x
भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सांगली मिराज कुपवाड़ नगर निगम से महापौर का पद भगवा पार्टी से छीन लिया है। नगर निगम में भाजपा बहुमत में है। राकांपा के दिग्विजय सूर्यवंशी को नगर निकाय का महापौर निर्वाचित किया गया। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के पांच पार्षदों ने उनके पक्ष में मतदान किया था।

राकांपा के जिला अध्यक्ष संजय बजाज ने बताया कि नगर निकाय में 78 सदस्य हैं। निर्वाचन के दौरान राकांपा उम्मीदवार को 39 मत प्राप्त हुए। जबकि भाजपा के धीरज सूर्यवंशी को 36 मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पांच पार्षदों ने राकांपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया जबकि दो मतदान से अनुपस्थित रहे। इससे पहले, नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या 43 थी जबिक राकांपा के पास 34 सदस्य थे। उन्होंने बताया कि राकांपा मतदान के दौरान सात मतों का प्रबंधन करने में सफल रही। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के उमेश पाटिल को उप महापौर चुना गया।
Next Story