भारत
गठबंधन पर चर्चा के लिए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने की राज ठाकरे से मुलाकात
jantaserishta.com
19 March 2024 12:12 PM IST

x
गठबंधन पर चर्चा के लिए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने की राज ठाकरे से मुलाकात
नई दिल्ली: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के साथ गठबंधन को लेकर भाजपा की बातचीत शुरू हो गई है। दिल्ली दौरे पर आए राज ठाकरे के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े मुलाकात कर रहे हैं।
तावड़े महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और महाराष्ट्र भाजपा के बड़े नेता माने जाते हैं। आपको बता दें कि मनसे प्रमुख भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात करने के लिए सोमवार को देर रात दिल्ली आए थे। यह माना जा रहा है कि विनोद तावड़े के साथ हुई मुलाकात के दौरान अगर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी, तो राज ठाकरे भाजपा के आला नेता अमित शाह या जेपी नड्डा से आज ही मुलाकात कर सकते हैं।
राज ठाकरे के एनडीए गठबंधन में शामिल होने से भाजपा को महाराष्ट्र में फायदे की उम्मीद है। राज ठाकरे स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के भतीजे और उन्हीं की स्टाइल में फायर ब्रांड राजनीति करने के लिए जाने जाते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





