भारत

BJP महासचिव की गोली मारकर हत्या...आतंकियों ने गोलियों से भूना

Admin2
29 Oct 2020 10:20 PM IST
BJP महासचिव की गोली मारकर हत्या...आतंकियों ने गोलियों से भूना
x
बड़ी खबर

जम्मू और कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब कुलगाम में आतंकवादियों ने BJP युवा मोर्चा के महासचिव समेत 3 नेताओं की हत्या कर दी. फिदा हुसैन युवा मोर्चा के महासचिव थे. आतंकियों ने फिदा हुसैन समेत बीजेपी के दो नेताओं पर फायरिंग की. कुलगाम पुलिस को गुरुवार रात 8 बजे बीजेपी के तीन नेताओं पर आतंकी हमले की सूचना मिली. इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आतंकवादियों ने बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं पर गोली चलाई, जिनकी पहचान फिदा हुसैन, उमर रशीद बेग और अब्देर रशीद बेग के रूप में हुई. इस हमले में तीनों घायल हो गए. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जांच जारी है. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. बीते माह मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भी बीजेपी के एक कार्यकर्ता को गोली मार दी गई थी. बडगाम के दलवाश गांव में एक बीजेपी कार्यकर्ता और ब्लॉक विकास पार्षद (बीडीसी) ब्लॉक खग को कथित तौर पर उनके घर पर गोली मार दी गई. पुलिस के मुताबिक खग बडगाम के बीडीसी अध्यक्ष और सत्तारूढ़ बीजेपी के सरपंच भूपिंदर सिंह को उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है.

Next Story