
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोदिया से टिकट दिया गया है. वे इसी सीट से मौजूदा विधायक हैं. वहीं, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है.
इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे. इस बैठक में गुजरात की सभी 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी. 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में दो चरणों 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है. नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ आएंगे.
बीजेपी की आज लिस्ट जारी होनी है. इससे एक दिन पूर्व सीएम विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने इलेक्शन नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ऐलान किया है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं नितिन पटेल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को खत लिखा है. इसमें कहा गया है कि वह भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते.
इन दोनों के अलावा कुछ अन्य भी नाम सामने आए हैं जिन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. रुपाणी सरकार के कुल 8 मंत्रियों ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. विजय रुपाणी सरकार के मंत्री मंडल में शिक्षा और राजस्व मंत्री रहे भुपेन्द्र सिंह चुडासमा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसी के साथ गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा ने भी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल जो कि बोटाद से विधायक हैं वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे. भावनगर से विधायक और रुपाणी सरकार में मंत्री रहे विभावरी बेन दवे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे. रुपाणी सरकार के मंत्री कौशिक पटेल, वल्लभ काकडिया और योगेश पटेल भी चुनाव नहीं लड़ेंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





