भारत

कांग्रेस मुक्त का नारा भाजपा ने दिया, साकार अखिलेश यादव कर रहे : राकेश त्रिपाठी

jantaserishta.com
24 Oct 2024 12:05 PM IST
कांग्रेस मुक्त का नारा भाजपा ने दिया, साकार अखिलेश यादव कर रहे : राकेश त्रिपाठी
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सभी नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया की तरफ से सपा के अकेले लड़ने के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने गुरुवार को इसपर प्रतिक्रिया दी।
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस मुक्त कराने का नारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिया था, लेकिन उसको साकार करने का काम अखिलेश यादव कर रहे हैं। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि उनके साइकिल चुनाव चिन्ह पर ही सभी नौ सीटों पर उपचुनाव लड़े जाएंगे। अब कांग्रेस का हाथ खाली हो गया और ये हाथ का पंजा सिर्फ हाथ मलता रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस दुर्दशा का कारण वो खुद है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और हरियाणा में जैसा व्यवहार समाजवादी पार्टी के साथ किया, वैसा ही सपा ने आज कांग्रेस के साथ किया है। कांग्रेस पार्टी इतनी मजबूर हो चुकी है कि पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग करते-करते बिना चुनाव लड़े ही संतोष कर रही है।
बता दें कि यूपी नौ की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग का मुद्दा काफी चर्चा में रहा। कांग्रेस जहां प्रदेश में चार से पांच सीटें मांग रही थी, जबकि सपा, कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें देने को तैयार थी। वहीं सपा ने अब सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, "बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।"
बता दें कि यूपी की सभी नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होंगे, वहीं इसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story