भारत
पूर्व IAS को बीजेपी ने दिया विधानसभा चुनाव का टिकट, जानें कौन हैं?
jantaserishta.com
9 Oct 2023 5:25 PM IST

x
रायपुर. मध्य प्रदेश, राजस्थान के अलावा भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. राज्य की 64 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं. आदिवासी बहुल राज्य में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं.
अब पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना ही बाकी रह गया है. दूसरी सूची में पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, फिल्म अभिनेता, सांसद समेत नए चेहरों को भी मौका दिया गया है.
कलेक्टर के पद से दिया था इस्तीफा
ओपी चौधरी 2005 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं. 2018 में उन्होंने नौकरी छोड़ने का ऐलान कर दिया था. उस समय वह रायपुर कलेक्टर के पद पर तैनात था. नौकरी से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. उस समय उन्होंने लिखा था कि अपने गांव और लोगों की बेहतरी के लिए समय देना चाहता हूं. वह रायगढ़ जिले के बायंग गांव के रहने वाले हैं.
बीजेपी ने सभी सीटिंग एमएलए को चुनाव में उतारा है. एक सीटिंग एमएलए की टिकट कटी है. वहीं इस बार तीन सांसद विजय बघेल, गोमती साय और रेणुका सिंह को भी विधानसभा की टिकट दी गई है. पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर रामपुर, नारायण चंदेल जांजगीर, अरुण साव लोरमी, अजय चंद्राकर कुरुद, बृजमोहन अग्रवाल दक्षिण रायपुर से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.
आपको बता दें कि भाजपा अपनी पहली सूची में 21 प्रत्याशियों का ऐलान किया था. वहीं अब दूसरी सूची में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. अब पांच विधानसभा बेमेतरा, अंबिकापुर, पंडरिया, बेलतरा और कसडोल में प्रत्याशी का ऐलान बाकी रह गया है.
Tagsछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ बीजेपीछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव बीजेपी उम्मीदवारChhattisgarh Assembly ElectionChhattisgarhChhattisgarh BJPChhattisgarh Assembly Election BJP Candidate
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





