
अगरतला: त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के नगर परिषद सदस्य सुमन पॉल ने भी गुरुवार को पार्टी छोड़ दी. वो बीजेपी में शामिल हो गए हैं. राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने ट्विटर पर सुमन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अंबासा नगर परिषद से टीएमसी के एकमात्र नगर परिषद सदस्य सुमन पॉल भाजपा में शामिल हो गए हैं. इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ माणिक साहा ने पार्टी मुख्यालय में सूचना मंत्री सुशांत चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सुमन पॉल को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इसके बाद उन्होंने सीएम बिप्लब कुमार देब से मुलाकात की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





