भारत

कांग्रेस नेता के ‘कीचड़’ वाले बयान पर भड़की बीजेपी

jantaserishta.com
29 April 2024 12:25 PM IST
कांग्रेस नेता के ‘कीचड़’ वाले बयान पर भड़की बीजेपी
x
इस सीट पर मुकाबला रोचक है।
कांगड़ा: कांग्रेस नेता अनीस अहमद के इस बयान पर कि कमल कीचड़ में ही खिलता है, बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बीजेपी नेता वीरेंद्र हैपी भूरिया ने कहा कि अनीस अहमद का दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है। कांग्रेस नेता को हिमाचल की जमीनी हकीकत के बारे में पता चल गया है कि इस बार बीजेपी सभी संसदीय सीटों पर जीत का परचम लहराने जा रही है, इसलिए वो तनाव में आकर इस तरह का बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा, “हमीरपुर में अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में जिस तरह से कांग्रेस के 50 नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा, उस सदमे से कांग्रेस के लोग अभी तक उबर नहीं पाए हैं।” गौरतलब है कि बीते दिनों कांग्रेस नेता अनीस अहमद ने अपने बयान में कहा था कि कमल 'कीचड़' में ही खिलता है। बीजेपी के लोग हिमाचल में कीचड़ फैलाना चाहते हैं। लोगों के बीच गंदगी फैलाना चाहते हैं। बीजेपी को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है।
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की कुल 4 सीटें हैं। कांग्रेस और बीजेपी ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन सबसे दिलचस्प मुकाबला मंडी सीट पर है। बीजेपी ने यहां फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह पर दांव लगाया है। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला रोचक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story