भारत

बीजेपी भड़की: TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर FIR, अब एक और शिकायत भी दर्ज

jantaserishta.com
6 July 2022 4:46 PM IST
बीजेपी भड़की: TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर FIR, अब एक और शिकायत भी दर्ज
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: मां काली को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ तीसरी शिकायत दर्ज हुई है। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में भाजपा ने मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इस बीच महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि वो मां काली की उपासक हैं। वो गुंडो और पुलिस से डरने वाली नहीं हैं। वो पीछे हटने वाली नहीं हैं।

दरअसल, भारतीय मूल की कनाडा में रहने वाली फिल्ममेकर लीला मणिमेकलाई ने मां काली डॉक्यूमेंट्री फिल्म में एक विवादित पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए हाथ में एलजीपीटीक्यू का झंडा लहराते हुए दिखाया गया। इसके बाद देशभर में बवाल मच गया है। फिल्ममेकर के खिलाफ देश के कई हिस्सों में शिकायत दर्ज की गई। यही नहीं लीला मणिमेकलाई के खिलाफ अयोध्या के एक महंत ने सिर तन से जुदा करने तक की धमकी दे डाली।
अब इस मामले में नया मोड़ तब आया जब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक टीवी कार्यक्रम में मां काली को शराब और मांस खाने वाली देवी बताया। टीएमसी सांसद ने कहा था उनकी नजर में मां काली देवी की यही मूरत है। अब उनके बयान पर घमासान छिड़ गया है। भाजपा ने टीएमसी सांसद से माफी मांगने की मांग की है। उधर, टीएमसी ने भी उनके बयान से पल्ला झाड़ा और उनके बयान को निजी बयान कह डाला। खुद को चौतरफा घिरती देख टीएमसी सांसद ने भी अपने तेवर कम नहीं किए हैं। उन्होंने टीएमसी को ट्विटर पर अनफॉलो किया है।
महुआ मोइत्रा के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ तीन शिकायत दर्ज हो चुकी हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश में भी उनके खिलाफ पुलिस कंप्लेन दर्ज है। भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी ने हमेशा ही हिन्दू देवताओं का अपमान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और अपने बयान के लिए महुआ मोइत्रा को सार्वजनिक तौर पर कान पर पकड़कर माफी मांगनी चाहिए।
अपने बयान से चौतरफा घिरीं महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "मैं काली की उपासक हूं। मैं किसी चीज से नहीं डरती। मैं आपके गुंडों और पुलिस ने नहीं डरती। निश्चित रूप से आपके द्वारा ट्रोल किए जाने से भी डर नहीं है। सत्य को किसी की मदद की जरुरत नहीं है। मैं पीछे हटने वाली नहीं हूं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story