भारत

BJP ने 15 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित...ये है वजह

jantaserishta.com
19 March 2021 6:37 AM IST
BJP ने 15 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित...ये है वजह
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

गुवाहाटी: असम भाजपा ने विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पॉल समेत 15 नेताओं को बृहस्पतिवार को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. निष्कासित किए गए नेता पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज थे और उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा था.

टिकट न मिलने से थे नाराज
भाजपा प्रदेश महासचिव राजदीप रॉय ने कहा कि पार्टी के असम प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने तत्काल प्रभाव से अनुशासनात्मक कार्रवाई को मंजूरी दी. निष्कासित 15 सदस्यों में से एक पॉल हैं जिन्होंने टिकट न मिलने पर भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और वो सिलचर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story