मिशन तेलंगाना की तैयारियों में जुटी भाजपा, रैली को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी धीरे-धीरे तेलंगाना में मजबूत हो रही है। इसका असर भी दिखने लगा है। गृह मंत्री अमित शाह के तेलंगाना दौरे से पहले राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामा राव (केटीआर) ने भाजपा पर राज्य के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। उन्होंने गृह मंत्री से 27 सवाल पूछे हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने पत्र में भाजपा पर तेलंगाना में लोगों के बीच नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने तेलंगाना से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया बल्कि गुजरात जैसे बीजेपी शासित राज्यों की हर जरूरत को युद्ध स्तर पर पूरा किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





