भारत

श्रद्धा की हत्या को बीजेपी ने 'लव-जिहाद' बताया, आया ये बयान

jantaserishta.com
15 Nov 2022 1:59 PM IST
श्रद्धा की हत्या को बीजेपी ने लव-जिहाद बताया, आया ये बयान
x
मुंबई (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पालघर की 27 वर्षीय महिला श्रद्धा वाकर के लिए न्याय की मांग की। भाजपा नेता राम कदम ने इसे 'लव-जिहाद' का मामला बताया और पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं और पीड़िता के पक्ष में नारेबाजी की। साथ ही आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
पूनावाला को दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था।
आफताब और श्रद्धा 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जब परिवार वालों ने रिश्ते पर ऐतराज जताया तो श्रद्धा ने घर छोड़ दिया और पालघर के नायगांव शहर में पूनावाला के साथ रहने लगी।
अप्रैल में दोनों दिल्ली में आ गए, जहां श्रद्धा ने पूनावाला पर शादी करने का दवाब बनाना शुरु कर दिया। जिसके चलते उनके संबंधों में खटास आ गई।
पालघर और दिल्ली पुलिस के अनुसार, आफताब ने परेशान होकर गला घोंटकर श्रद्धा को मौत के घाट उतार दिया और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया। फिर उन्हें फ्रीजर में प्लास्टिक की थैलियों में भरकर रख दिया। अगले 18 दिनों तक वह चुपचाप उन थैलियों को अलग-अलग जगह फेंककर आया।
पूरी जांच तब शुरू हुई जब पीड़िता के बचपन के दोस्त लक्ष्मण नादर ने सितंबर में उसके परिवार को बताया कि श्रद्धा अचानक दो-तीन महीने से अधिक समय से 'लापता' है। सूचना मिलते ही चिंतित पिता विकास वाकर ने पालघर पुलिस में शिकायत की।
दोनों राज्यों की पुलिस टीमें मामले की जांच कर रही हैं और सनसनीखेज अपराध की जड़ तक पहुंचने के लिए पूनावाला के मोबाइल और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को जब्त कर लिया है।
दिल्ली पुलिस पूनावाला को उन जगहों पर ले गई है, जहां उसने श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को फेंका था। पुलिस उस धारदार हथियार को बरामद करने की कोशिश कर रही हैं, जिससे श्रद्धा के शरीर को काटा गया था।
इस बीच, पीड़िता के पिता विकास वाकर ने पूनावाला के लिए फांसी की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story