भारत

हार के डर की वजह से भाजपा नहीं कराना चाहती मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव: अवधेश प्रसाद

jantaserishta.com
18 Oct 2024 5:04 PM IST
हार के डर की वजह से भाजपा नहीं कराना चाहती मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव: अवधेश प्रसाद
x
लखनऊ: अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने शुक्रवार को आईएएनएस से बात की। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव, बहराइच मामले के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर सहित अन्य मुद्दों पर उन्होंने व‍िचार व्‍यक्‍त क‍िया।
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सपा सांसद ने कहा, हम तो इस सीट से विधायक नहीं हैं। 12 जून को मैंने इस्तीफा दे दिया था। 13 जून को इस्तीफा स्वीकार कर विधानसभा अध्यक्ष ने इस सीट को खाली घोषित कर द‍िया था।
उन्होंने कहा, उपचुनाव को लेकर भाजपा डरी हुई है, इसलिए वह इस सीट पर चुनाव को टाल रही है। यह लोग अयोध्या की हार को बर्दाश्‍त नहीं कर पाए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने पूरी ताकत लगाई। लेकिन, जनता ने इंडिया गठबंधन पर विश्वास जताया और हम सांसद बने। उन्होंने कहा, मिल्कीपुर सीट को लेकर भाजपा ने बैठक की है और उसे पता है क‍ि इस सीट पर उसकी हार तय है।
कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सपा सांसद ने कहा, जब तक भाजपा को इस देश से बाहर नहीं कर देते, इंडिया गठबंधन बना रहेगा। भाजपा की सरकार में देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ठप हो चुकी है।
बहराइच में हुए एनकाउंटर पर उन्होंने कहा, कानून के तहत आरोपियों को सजा देनी चाहिए, यहां तो एनकाउंटर कर दिया जा रहा है। कानून में एनकाउंटर नहीं होता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story